पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शार्ट सर्किट से गेहूं की चार एकड़ में लगी फसल जली

शार्ट सर्किट से गेहूं की चार एकड़ में लगी फसल जली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव निचली बडोई में बिजली के शार्ट सर्किट से चार एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही पूर्व सरपंच तरसेम सिंह ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया तथा फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। किसान हरजीत सिंह की दो एकड़, तरसेम सिंह, अजीत सिंह व शिव सिंह की लगभग डेढ़ एकड़, संतोख सिंह दो कनाल जमीन में लगी गेहूं की फसल जल गई।

मौके पर पहुंचे अमित मंटू ने कहा कि किसानों को मुआवजा दिलाया जाएगा। इस मौके पर थाना प्रभारी दविन्द्र शर्मा भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

खबरें और भी हैं...