पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • माधोपर में हाईवे सिंचाई विभाग की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे

माधोपर में हाईवे सिंचाई विभाग की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| सुजानपुर/माधोपुर

सुजानपुर माधोपुर नेशनल हाइवे पर रेलवे स्टेशन के पास सरकारी जमीन पर अवैध रूप से पिछले कुछ दिनों में कुछ लोगों द्वारा इस पर कब्जा कर खोखों को निमार्ण किया जा रहा है। हाईवे के किनारे बहुमूल्य इस जमीन पर हो रहे कब्जों को रोकने के लिए प्रशासन व संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कुछ नहीं किया गया। जिसके कारण इस पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। जिस जगह पर कब्जा कर खोखे बनाए गए हैं वह बिल्कुल हाईवे से सटी हुई है।

यहां पर टीन के खोखे खड़े कर लिए गए हैं तथा उसके पास वाली जगह पर भी बिना किसी खौफ के सफाई करवाई जा रही है ताकि ओर खोखे भी लगाए जा सकें। सिंचाई विभाग के एक्सईन जगदीश राज का कहना है कि उक्त जगह रेलवे स्टेशन के पास है इस जमीन के संबंधित पता करवाने के लिए की यह जमीन विभाग की है यां रेलवे की। इसके लिए उस जगह की निशानदेही करवाने के लिए कहा गया है अगर उक्त जमीन विभाग की हद में हुई तो कब्जाधारकों को नोटिस दे कर कार्रवाई शुरू की जाएगी।

माधोपुर हाइवे के किनारे बन रही अवैध खोखानुमा दुकानें।

खबरें और भी हैं...