गर्भवती महिलाओं को दी पौष्टिक आहार की जानकारी
भास्कर संवाददाता| माधोपुर/ घरोटा
माधोपुर के गांव मुतफर्का, जंदराई, बढोई निचली में पोषण दिवस मनाया गया। इसमें आशा वर्कर, आंगनवाड़ी वर्करों व हेल्परों ने भाग लिया। इस मौके पर बच्चों के भार का माप कर उनकी सेहत संबंधी जानकारी दी। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म भी अदा की गई। महिलाओं को पौष्टिक आहार की महत्ता, फल सब्जियों संबंधी जानकारी दी। इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा विभाग की ओर से आंगनवाड़ी केन्द्र नाजोचक्क में पोषण आहार दिवस मनाया गया। केन्द्र की संचालिका तमन्ना ठाकुर ने बताया कि गर्भवती महिला को पहले माह से ही पोष्टिक आहार व हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। यहां वीना देवी, लखवीर सिंह, रूप सिंह, आशा, मधू बाला मौजूद थे।