पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • किराएदारों की जानकारी थाने में दें

किराएदारों की जानकारी थाने में दें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| शाहपुरकंडी

शाहपुर कंडी पुलिस स्टेशन में थानाध्यक्ष दलविंद्र शर्मा की अध्यक्षता में विभिन्न गांवों के सरपंचों के साथ कई संगठनों के साथ बैठक हुई। इसमें पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है। उन्होंने उपस्थितजनों को बताया कि यदि किसी को कोई संदिग्ध व्यक्ति मिलता है तो तुरंत उसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि उनकी पुलिस की ओर से माधोपुर के पास, पंगोली चौक, जुगियाल, कटेरा व अन्य कई स्थानों पर वाहनों की चैकिंग के लिए विशेष नाके लगाए हुए हैं। जिनकी उनकी पुलिस आने जाने वाहनों की चेकिंग भी कर रही है। उन्होंने गांवों के सरपंचों से अपील की है कि वह अपने गांव में रहने वाले किराएदारों की सूचि भी पुलिस स्टेशन में दें। थानाध्यक्ष दलविंद्र शर्मा ने कहा कि पुलिस का कार्य लोगों के जान माल की सुरक्षा करना है तथा इसके लिए पब्लिक का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई युवा लोग या अन्य तीन की सवारियां न करें तथा न ही अपना मुंह ढककर वाहनों को चलाएं।

उन्होंने बताया कि उनकी पुलिस की और से विशेषकर रावी नदी के पास लगने वाले गांवों तथा गुज्जरों के डेरों पर विशेष निगाह रखी हुई है। इस मौके पर एएसआई इंद्रजीत सिंह, कृपाल सिंह, सुभाष सिंह आदि मौजूद थे।

शाहपुरकंडी पुलिस ने विभिन्न गांवों के सरपंचों के साथ पब्लिक मीट की

शाहपुरकंडी में पुलिस स्टेशन में पुलिस पब्लिक बैठक में पुलिस अधिकारी व अन्य लोग बैठक करते हुए। -भास्कर

खबरें और भी हैं...