जीओजी टीम ने किया आंगनबाड़ी सेंटर का निरीक्षण
माधोपुर| जीओजी टीम ने प्रधान सूबेदार बलदेव सिंह के नेतृत्व में आंगनबाड़ी सेंटर व सरकारी हाई स्कूल का निरीक्षण किया। सूबेदार बलदेव सिंह ने बताया कि प्रिंसिपल व स्टाफ सही प्रकार से कार्य करते पाए गए। इसके साथ ही कम्प्यूटर लैब व साईंस लैब के साथ-साथ एक एक सबजैक्ट सही तरीके से डिस्पले किया गया। स्कूल की लाईब्रेरी भी पूरी तरह से ठीक पाई गई। बच्चों के खेलने के लिए बनाई ग्राउंड भी पूरी मेंटेंस पाई गई। मिड डे मील का राशन भी सही पाया गया। मौके पर करनैल सिंह, केवल शर्मा, अमर, ओम प्रकाश, कश्मीर सिंह मौजूद थे।