बीएसएफ के मेडिकल कैंप में 110 मरीजों की हुई स्वास्थ्य जांच
शाहपुरकंडी/माधोपुर| बीएसएफ की 132वीं वाहिनी की ओर से माधोपुर सिद्दोड़ी में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप कमांडेंट एवीके सिंह की अध्यक्षता में लगाया गया। इसमें डॉ. प्रिया चाढक ने टीम के साथ 110 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की और निशुल्क दवाइयां दी। कैंप में सुरबाला सीएमओ एसजी शामिल हुए। डॉ. प्रिया ने त्वचा के होने वाले रोगों के प्रति उपस्थितजनों को अवेयर किया और बताया कि गर्मी में छाते व सिर पर कपड़े का प्रयोग करें। सूर्य की सीधी किरणें लगने से त्वचा पर कई प्रकार की हानि होती है। त्वचा को सुंदर व सुरक्षित करने के लिए हमें स्वयं ही जागरूक होने की जरूरत है। कमांडेंट एवीके सिंह ने बताया कि उनकी बटालियन की ओर से सीमा क्षेत्र में निशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप लगाए जाते हैं इस मौके पर एचआर मीणा, आजेएस कपूर, रजनीश कुमार, बंसी लाल, मुकेश कुमार, संजीव कुमार आदि मौजूद थे।