माधोपुर| पंचायती राज को मजबूत करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी का योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह बात पंजाब कांग्रेस सचिव ठाकुर साहिब सिंह साबा ने स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देने उपरांत कही। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी के सपनों को साकार करने के लिए देश वासियों को एकजुट होना होगा। इस अवसर पर बलदेव सिंह, विकास शर्मा, त्रिडो राम, बिशन चंद, राज कुमार, किशन लाल, नरेश कुमार व प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे।