माधोपुर| यूनाईटेड एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसायटी की बैठक प्रधान बलदेव सिंह की अध्यक्षता में गांव मैरा में हुई। इसमें गार्जियन ऑफ गवर्नेंस (जीओजी) टीम के सदस्य शामिल हुए। बलदेव सिंह ने कहा कि सरकार ने जीओजी को जो कार्य सौंपा है वह उसे ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। जीओजी का अगला टारगेट अवैध कब्जों को छुड़वाना है। इसके लिए गांवों के सरपंचों की मदद की उन्हें जरूरत है। इस मौके पर स्कूल के नौ बच्चों को एमआर के टीके लगाए। कार्यक्रम में ओम प्रकाश, केवल कृष्ण, कश्मीर सिंह व अमर सिंह आदि मौजूद थे।