पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • फैजाने कुरआन कॉन्फ्रेंस में प्रदान की हाफिज की उपाधि

फैजाने कुरआन कॉन्फ्रेंस में प्रदान की हाफिज की उपाधि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरखेलडीह व पाकडीह गांव में शुक्रवार रात्रि को मदरसा नेजामिया गरीब नवाज द्वारा फैजाने कुरआन कॉन्फ्रेंस व जश्ने दस्तारे हिफ़्ज़ जलसा का आयोजन किया गया। इस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से मदरसा में पढ़ने वाले चार छात्रों को हाफिज की उपाधि से नवाजा गया। चारों हाफिजों को मुख्य अतिथियों के द्वारा पगड़ी बांधी गई। कांफ्रेंस के मुख्य अतिथि दिल्ली के मुफ्ति निजामुद्दीन, बोकारो से मुफ्ति खालिद, दरभंगा से मुफ्ति जहांगीर, नई दिल्ली से मौलाना फरहान बरकाती, मधुपुर से हबीबुल्ला नूरी मौजूद थे। इस दौरान कांफ्रेंस को कुरआन ए तिलावत के साथ शुभारंभ किया गया। दिल्ली से आए मुफ्ति निजामुद्दीन ने कांफ्रेंस का खिताब करते हुए कहा कि कौम की कामयाबी उसी वक्त तक है, जब तक वह कुरान को सीने से लगाए रखेगा और उसके हुक्मों पर अमल करते रहेगा। उन्होंने कहा कि दुनियाबी तालीम हासिल करें लेकिन जान लें कि दीनी तालीम भी उतना ही जरूरी है। यही आखिर में काम आएगा। कहा कि समाज में जो बुराइयां हैं, उसके जिम्मेदार मुसलमान ही हैं। कहा अगर जिल्लत की जिंदगी से बचना है तो मुसलमान अल्लाह और आका के बताए रास्ते पर चलें। कहा गया कि समाज में अशिक्षा दूर करने में सहयोग करें। अभिभावकों से भी अपने बच्चों को तालीम दिए जाने को कहा गया। इस दौरान कई अन्य उलेमाओं ने भी संबोधित किया। काफ्रेंस का समापन दुआ के साथ किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में हाफिज नाजीर हुसैन, हाफिज कमरूद्दीन अंसारी, मौलान शहाबुद्दीन अंसारी, मौलाना जाहिर, मौलाना फकरूद्दीन, मुरताज अंसारी, आरिफ अंसारी, इस्लाम अंसारी, आरिफ हुसैन, मुख्तार अंसारी, मुनिर अंसारी, फारूख अंसारी, सलामत अंसारी, समशेर अंसारी, कताउल अंसारी, काशिम अंसारी, मुस्तफा अंसारी, मुकेश अंसारी, उस्मान अंसारी, मदरसा कमेटी के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विभिन्न गांवों से आए छात्र आवासीय व्यवस्था के तहत तालिम हासिल करते हैं।

जलसा को संबाेधित करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...