जामताड़ा | आसनसोल रेल मंडल के वाणिज्य विभाग ने मुफ्त यात्रा करनेवालों को पकड़ने के लिए नियमित रूप से विभिन्न स्टेशनों, विभिन्न गाडि़यों एवं विभिन्न सेक्शनों में सघन टिकट जांच अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत एक सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया। मधुपुर, जसीडीह, आसनसोल, अंडाल एवं दुर्गापुर के टिकट जांच दलों ने आसनसोल मंडल में विभिन्न मेल एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों और स्टेशनों में एक सघन टिकट जांच अभियान चलाया। इस जांच के दौरान 3773 अनियमित टिकट के मामले पकड़ में आए तथा इस अभियान से किराया एवं जुर्माना के रूप में कुल 12,81,575 रुपए की वसूली की गई। आसनसोल मंडल की वाणिज्य विभाग ने बताया कि आगे भी अभियान चलता रहेगा।