पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किसानों को दिलाए फसल के वाजिब दाम : मीना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने किसानों को दिलाए फसल के वाजिब दाम : मीना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यक्रम को संबोधित करतीं विधायक ममता मीना।

भास्कर संवाददाता|मधुसूदनगढ़

भाजपा द्वारा निकाली जा रही किसान सम्मान यात्रा आज तीसरे दिन ग्राम चंद्रपुरा पहुंची। इस अवसर राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, विधायक ममता मीना ने किसानों का साफा बांधकर माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर विधायक ने कहा कि पूरे देश में ऐसा कहीं नहीं हो रहा है कि किसानों को गेहूं का मूल्य 2000 रुपए क्विंटल मिल रहा हो। वहीं प्रदेश सरकार ने पिछले वर्ष बेचे गए समर्थन मूल्य पर भी 200 रुपए क्विंटल दिए जाने के फैसला किया। उन्होंने कहा कि चना की खरीदी भी सरकार 4400 रुपए क्विंटल के भाव से मंडियों में करेगी।

सड़क का डामरीकरण होने से बारिश में नहीं होगी परेशानी
विधायक ने इस अवसर पर ग्राम बरखेड़ी हथनी तथा धुविया कुंडल मार्ग पर डामरीकरण कार्य का भूमि-पूजन किया गया। इसके बाद किसान सम्मान यात्रा ग्राम दिरौली, उकावद, खेजड़ा, नसीरपुर होते हुए ग्राम शाहपुर पहुंची। यहां पर अंबेडकर जयंती मनाई गई एवं सुंदरकांड के पाठ के साथ यात्रा का समापन हुआ। इस अवसर राजगढ़ सांसद रोडमल नागर, विधायक ममता मीना, मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, कृष्ण मुरारी सोनी, मनोज अग्रवाल, अभिमन्यु गुर्जर, कैलाश नारायण युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंदू शिवहरे, केशीर सिंह भिलाला आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...