अहमदाबाद से आए संत ने दिए प्रवचन
अहमदाबाद से आए संत ने दिए प्रवचन
इस अवसर पर ग्राम भौंरा के वल्लभाश्रय सदन में महाप्रभु जी की जयंती का बड़ा कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर अहमदाबाद से पधारे महाराज वल्लभलाल एवं पुरूषोत्तम के सानिध्य में श्रीमद् वल्लभ जयंती मनाई गई। क्षेत्र के बमोरी, फतेहगढ़, भौंरा, परवाह, बनेह, ऊमरी, कालोनी, लालोनी, भिडरा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित सत्संग मंडलों में श्रीमहाप्रभु जी की जयंती पर कार्यक्रम हुए। क्षेत्र के ऊमरी, मधुसूदनगढ़, परवाह, पांचौरा सहित अनेकों गांवों में प्रभातफेरी निकाली गई एवं संकीर्तन, वार्ता प्रसंग के कार्यक्रम आयोजित हुए।