मधुसूदनगढ़|विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 30 चांचौड़ा के तहत 15 मई से 15 जून तक एक माह की विकास यात्रा क्षेत्रीय विधायक ममता मीना के नेतृत्व में जारी है। शनिवार को यात्रा ग्राम श्रीपुरा, नलखेड़ा, गारखेड़ा, बापची, बरखेड़ा, अगरपुरा नयापुरा, कजलिया, देवापुरा, बागराज, खेरखेड़ी, करेला पहुंची जहां ग्रामीण मतदाताओं कार्यकर्ताओं ने यात्रा प्रभारी विधायक ममता मीना का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीणों को संबोधित करते हुए श्रीमती मीना ने सरकार की विभिन्न योजनाएं जैसे प्रधानमंत्री आवास, फसल बीमा, लाडली लक्ष्मी, खेत, तालाब योजना किसानों को मिलने वाली बोनस आदि के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य इन योजनाओं का समुचित रुप से उपयोग आमजन के लिए करने का है। उन्होंने बताया कि विगत 1 अप्रैल से सभी वर्ग की विधवा महिलाओं के लिए पेंशन योजना भी सरकार द्वारा चलाई जा रही है।