पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नियुक्ति...केजूराम बने साहू समाज के अध्यक्ष

नियुक्ति...केजूराम बने साहू समाज के अध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियुक्ति...केजूराम बने साहू समाज के अध्यक्ष

अंवरी | ग्राम जोरातराई अ में साहू समाज के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष केजूराम साहू, उपाध्यक्ष कामता, भानुप्रताप साहू, सचिव धर्मेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश साहू, सहसचिव मुकेश कुमार, सेवकराम, सलाहकार घनाराम साहू, भिखारी राम, ढालसिंग साहू, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष राधिका साहू, उपाध्यक्ष हिरमेश्वरी साहू, सचिव परमेश्वरी साहू, सदस्य ललिता साहू, यशोदा साहू बनाई गई।

आयोजन...सामाजिक समरसता दिवस मना
मगरलोड | अंबेडकर जयंती के अवसर पर ग्राम मोतिमपुर में सामाजिक समरसता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जनपद, समाज कल्याण, कृषि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। इस मौके पर मोहन साहू ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। जनपद सीईओ आरके ध्रुव ने कहा कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए। संविधान ने हम सभी को मूल अधिकारी और कर्तव्य समान रूप से दिए हैं।

खबरें और भी हैं...