पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संगठन को मजबूत बनाएं : लेखराम

संगठन को मजबूत बनाएं : लेखराम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करेली बड़ी | सद्भावना भवन मगरलोड में ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान में कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर जिलाध्यक्ष लेखराम साहू ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता सक्रिय होकर काम करें। उन्होंने कहा कि अब हम सबको मिल-जुलकर चुनावी रणनीति तय करना है और कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए काम करना है। कार्यक्रम में विधायक गुरुमुख सिंह होरा, अंबिका मरकाम, हर्षद मेहता, माधवसिंह ठाकुर, राजकुमारी दीवान, ज्योति ठाकुर, लक्ष्मीकांता साहू भी विशेष रूप से मौजूद थे। ग्राम मेघा में नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष लेखराम साहू का स्वागत कार्यकर्ताओं ने किया। इस अवसर पर ब्लाॅक अध्यक्ष राजेश साहू, डॉ. गिरीश साहू, चंद्रहास, भूपेश, रोहित साहू, हेमंत साहू आदि उपस्थित थे।

अफसरों ने की मौरीकला-कचना सड़क की जांच

सिर्री | मौरीकला से कचना तक निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता का निरीक्षण पीडब्लूडी के अधिकारियों ने किया। इस दौरान उन्होंने सड़क की चौड़ाई नापी और अलग-अलग जगहों पर खुदाई कर मोटाई भी देखी। अधिकारियों ने बताया कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के अनुरूप हुआ है, जांच में कोई कमी नहीं पाई गई।

खबरें और भी हैं...