आयोजन... सोसायटी परिसर में मनी अंबेडकर जयंती
मगरलोड| भाजपा कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मार्केटिंग सोसायटी परिसर में धूमधाम से मनाई। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष शत्रुहन साहू, भवानी यादव, नपं उपाध्यक्ष नीरादेवी साहू, पार्षद हेमकुमारी चौहान, तीरथ साहू, रोहित साहू, डोमार ध्रुव, डीहूराम साहू, दिलीप सिन्हा, डाॅ. वेदप्रकाश सिन्हा, शांति देवांगन, वैष्णवशरण साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।