पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कहीं बिजली खंभे झुके, तो कहीं एंगल खिसके

कहीं बिजली खंभे झुके, तो कहीं एंगल खिसके

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगरलोड | करेली बड़ी से खट्टी तक सड़क पर कहीं बिजली पोल झुक गए हैं, तो कहीं इनमें लगे एंगल खिसक कर बाहर आ चुके हैं। खेतों के अंदर लगे पोल का भी यही हाल है। किसान चेतन साहू, गीतूराम साहू, सुरेंद्र साहू, मालिकराम साहू, नंदूराम आदि का कहना है कि इन दिनों आंधी-तूफान के साथ बारिश भी हो रही है, जिसके चलते सड़क पर चलने वाले ग्रामीणों व मवेशियों पर खतरा हमेशा बना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि करेली-खट्टी मार्ग पर दो-तीन बिजली पोल में लगे एंगल से हाइटेंशन तार बाहर आ चुके हैं, जो आंधी में गिर सकते हैं। बावजूद बिजली विभाग को पोल व तारों को व्यवस्थित करने की फुर्सत नहीं मिल रही है। ग्रामीणों ने तत्काल व्यवस्था सुधारने की मांग की है। जेई राकेश सिन्हा का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई जानकारी नहीं है। कहीं एंगल खिसके हैं, तो तत्काल दुरूस्त करवाएंगे।

खबरें और भी हैं...