पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पर्व... पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

पर्व... पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पर्व... पति की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा व्रत

मगरलोड |
मधुबन धाम में 15 मई को वट सावित्री पूजन कार्यक्रम हुआ, जिसमें ग्राम बेलौदी, कुंडेल, राकाडीह, खैरझिटी की महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। महिलाओं ने पति की दीर्घायु के लिए दिनभर व्रत रखकर पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर के वट वृक्ष की पूजा की और कथा श्रवण कर पति, संतान समेत पूरे परिवार के लिए सुख, समृद्धि के साथ दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर यामिनी साहू, योगिता साहू, योगेश्वरी साहू, डामिन साहू, रेखा साहू आदि उपस्थित थीं।

खेल... आईटीआई क्रिकेट टीम ने जीता खिताब

मगरलोड |
ग्राम बेलौदी में आयोजित ग्रामीण स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का खिताब आईटीआई की टीम ने जीता। पुरस्कार वितरण जनपद उपाध्यक्ष वीरेंद्र बैस के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता सरपंच कुमारी ध्रुव ने की। विशिष्ट अतिथि फिरतराम साहू, लुकेश्वर साहू, प्यारीराम साहू, परमा साहू, हिम्मत साहू आदि थे। फाइनल मैच आईटीआई करेली बड़ी और बेलौदी के बीच हुआ। रोमांचक मुकाबले में आईटीआई की टीम ने जीत हासिल की। अतिथियों ने विजेता व उप विजेता टीम को शील्ड व नगद पुरस्कार दिए।

आस्था... महिलाओं ने की वट सावित्री की पूजा

करेली बड़ी |
ग्राम आमाचानी में मंगलवार को महिलाओं ने व्रत रखकर बरगद वृक्ष की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पति की दीर्घायु व संतान प्राप्ति की कामना की।

खबरें और भी हैं...