पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मोहदी स्कूल ब्लाॅक में पहला और जिले में दूसरा

मोहदी स्कूल ब्लाॅक में पहला और जिले में दूसरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगरलोड| 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में ग्राम मोहदी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यायल ब्लॉक में अव्वल और जिले में द्वितीय स्थान पर रहा। कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 98.46 और 10वीं का 82.92 प्रतिशत रहा। संस्था के प्राचार्य अशोक कुमार ध्रुव ने बताया कि कक्षा 12वीं के कुल 65 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 23 प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कक्षा में अव्वल संजय कुमार 85.40 प्रतिशत, द्वितीय पंकज कुमार 84 % और तृतीय स्थान भेमेश्वरी 79.60 % रही। 10वीं में जान्हवी 96.83 % के साथ प्रावीण्य सूची में 7वे स्थान पर रहीं।

खबरें और भी हैं...