दिन में रहता है 35 डिग्री तापमान और शाम को रोज हो रही बारिश
मगरलोड | इन दिनों सुबह 8 बजते ही सूर्य की गर्मी से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं और शाम होते ही तेज आंधी तूफ़ान के साथ हो रही बारिश से उनकी मुसीबत और बढ़ रही है। करेली बड़ी के संतोष साहू, यश साहू, रोहित साहू, मनीष साहू, विजय साहू का कहना है कि सप्ताहभर से शाम को तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है और दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया है, आम नागरिक उमस और गर्मी से व्याकुल हो रहे हैं। घर कूलर, एसी चलने से बिजली की खपत बढ़ गई है, वोल्टेज की समस्या भी आ रही है। इसके चलते दिन में 3 से 4 बार रोज बिजली गुल हो रही है।