पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत 311 मकानों में से 285 मकान बने

प्रधानमंत्री आवास योजना में स्वीकृत 311 मकानों में से 285 मकान बने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मगरलोड | प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत करेली बड़ी क्लस्टर के 6 ग्रामों में वर्ष 2016-17 और 2017-18 में 311 मकान निर्माण की स्वीकृति मिली है। इनमें करेली बड़ी में 177, परसट्ठी में 44, कुंडेल में 22, मोतिमपुर में 9, खिसोरा में 43, धौराभाठा में 16 पीएम आवास शामिल हैं। इन गांवों में अब तक 285 मकान बन चुके हैं और 36 मकानों का काम तेजी से चल रहा है। हितग्राही बिसाहीन बाई, गिरधारी, तिहारी बाई, सुखरु राम, यादराम, गोपालराम, मनोज कुमार, मोहन राम, संग्राम सिंग, मोहित, रोशन कुमार का कहना है कि पीएम आवास योजना ने गरीब हितग्राहियों के सपने को साकार कर दिया है। आवास मित्र गौकरण साहू का कहना है कि पीएम आवास योजना के नियम और शर्त के अनुसार मकान बनाए जा रहे हैं। पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ सबसे पहले मिल रहा है।

खबरें और भी हैं...