छात्रों ने दिखाई पंजाबी संस्कृति की झलक
महम | आदर्श सीनियर सेकंडरी स्कूल मदीना में पंजाबी संस्कृति का प्रदर्शित कर बैशाखी पर्व मनाया गया। इस दौरान छात्रों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। स्कूल निदेशक जयनारायण ने ग्रामीण व शहरी जीवन के अंतर को समझाया। उन्होंने बताया कि बैशाखी एक किसान के जीवन में महत्व रखती है। आधुनिकता की ओर हम कितना भी आगे निकल जाएं पर हमें प्राकृतिक चीजों का हमेशा आदर करना चाहिए।