पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अधिक नमी वाला गेहूं लेने पर आढ़तियों ने गारंटी वापस ली

अधिक नमी वाला गेहूं लेने पर आढ़तियों ने गारंटी वापस ली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम | महम अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के नियमों को अनदेखा करते हुए अधिक नमी वाला गेहूं खरीदना एक आढ़ती को महंगा पड़ गया। आढ़ती ने शनिवार को मंडी में 13 प्रतिशत से अधिक अधिक नमी वाला गेहूं खरीद लिया। गेहूं खरीद का जब अन्य आढ़तियों को पता चला तो उन्होंने मंडी में हंगामा शुरू कर दिया। एसोसिएशन ने आढ़ती की ओर से लाइसेंस लेने के दौरान दिए गए गारंटरों पर दबाव बनाकर गारंटी भी वापस करवा दी। मार्केट कमेटी ने आढ़ती को नोटिस जारी कर दिया है। आढ़ती को अब दो नए गारंटर लाने को कहा था। नियम अनुसार गेहूं खरीद एजेंसियां 12 प्रतिशत से अधिक नमी का गेहूं नहीं खरीद रही हैं। महम आढ़ती एसोसिएशन ने आढ़तियों को एक प्रतिशत की छूट दी हुई है। अधिक नमी का गेहूं खरीदने वाले आढ़ती पर एसोसिएशन ने जुर्माना लगाने का प्रावधान किया हुआ है। आढ़ती का कहना था कि दबाव के चलते गारंटी वापस ली गई है। जोकि नियमों के विरुद्ध है। अधिकारियों ने मामला बढ़ता देख किसी अन्य दो आढ़तियों के शपथ पत्र लेकर मामला शांत करवाया है।

खबरें और भी हैं...