महम | किशनगढ़ गांव के प्रवीण को शुक्रवार को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। प्रवीण ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शिकायत में प्रवीण ने बताया कि एक युवक ने फोन पर उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।