थाना प्रभारी ने श्रमदान करके थाना परिसर में बनाया पार्क
महम | पुलिस स्टेशन के पास खाली जगह में बनाए पार्क में थाना प्रभारी रमेश की मेहनत नजर आने लगी है। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने खाली पड़े परिसर में बालू डलवा समतल कर उसमें घास लगाकर छोटा सा पार्क बनवाया है। पार्क में छोटे-छोटे फूल व पौधे लगाए थे। उन्होंने साथ में पैदल चलने वाले स्थान को भी पक्का करवाया है। अब अन्य पुलिस कर्मचारियों ने भी पार्क में लगी घास को पानी देना शुरू कर दिया। पार्क में हरियाली नजर आने लगी है। थाना प्रभारी ने बताया कि यहां पर हर प्रकार के पेड़-पौधे व घास लगवाए है। इस तरह का सामूहिक काम करने से शांति मिलती है। लोगों को हाइपर टेंशन मुक्त रहने के लिए अपने आस-पास की प्राकृतिक चीजों के साथ लगाव रखना चाहिए।