प्रेमी ने दी परिजनों को जान से मारने की धमकी
महम | थाना क्षेत्र के गांव फरमाणा की एक विवाहिता के प्रेमी ने विवाहिता के परिजनों को जान से माने की धमकी दी है। आरोप गांव के ही अमित पर है। पुलिस ने विवाहिता की सास की शिकायत पर केस दर्ज किया है। शिकायत में विवाहिता की सास ने बताया कि गांव का अमित उन्हें काफी समय से परेशान कर रहा है। इसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई थी। उसमें फैसला हुआ था कि वह अब नहीं झगड़ा नहीं करेंगा। उन्होंने बताया कि अमित रविवार रात को उनके घर के बाहर आया और गाली-गलौच करने लगा। वह जाते समय जान से मारने की धमकी देकर गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।