पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बीएड छात्रा के साथ क्लासमेट ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

बीएड छात्रा के साथ क्लासमेट ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | महम पुलिस ने बीएड छात्रा की शिकायत पर उसके सहपाठी शमशेर नामक युवक पर केस दर्ज किया है। छात्रा ने आरोप लगाया कि शमशेर ने उसे जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी कई बार उसके साथ दुराचार कर चुका है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि उसके साथ ही पढ़ने वाला शमशेर नामक युवक उसे पिछले कई दिनों से परेशान कर रहा है। कुछ दिनों पहले उसने उसे अपने साथ कार में जबरन बैठाया। कार कोई दूसरा युवक चला रहा था। बाद में महम के पास ड्रेन नंबर 8 के पास चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपी ऐसा उसके साथ कई बार कर चुका है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...