महम में हुड़दंग कर रहे युवकों की स्कॉर्पियो ट्रांसफार्मर से टकराई
महम | महम में स्कार्पियो सवार युवकों ने हरियाणा टूरिज्म के पेट्रोल पंप के पास उत्पाद मचाया। गाड़ी सवार युवकों ने कभी गाड़ी की स्पीड कम तो कभी तेज कर रहे थे। इस कारण गाड़ी पेट्रोल पंप के पास बिजली के ट्रांसफार्मर में टक्करा गई। जिससे ट्रांसफार्मर नीचे गिर गया और क्षेत्र की बिजली बंद हो गई। गनीमत यह रही की हादसे के समय क्षेत्र की बिजली बंद थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली निगम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्मर को ठीक करवाया।