पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • महम अस्पताल की नर्स ने संदिग्ध हालात में स्टाफ क्वार्टर में फंदा लगा दी जान, पति सहित 4 पर केस

महम अस्पताल की नर्स ने संदिग्ध हालात में स्टाफ क्वार्टर में फंदा लगा दी जान, पति सहित 4 पर केस

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामान्य अस्पताल में कार्यरत एक नर्स ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतका के पिता फुलकुवार की शिकायत पर उसके पति कर्ण सिंह, ससुर उमेद, सास फूलवती तथा देवर भोलू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नर्स पूनम पिछले 7 साल से महम अस्पताल में बतौर स्टाफ नर्स कार्यरत थी। वह अस्पताल के अंदर सरकारी क्वार्टरों में रह रही थी। उसके दो बच्चे एक लड़का व लड़की हैं। लड़का देवन तीसरी में तथा लड़की रिया सेकेंड कक्षा में पढ़ती है। मृतका की सास फूलवती ने बताया कि सुबह 8 बजे के लगभग वह दोनों बच्चों को स्कूल के लिए लेकर गई। उन्हें स्कूल छोड़कर वापस आई तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। उसने खोलने की कोशिश की लेकिन कामयाबी नहीं मिली। आस पड़ोस की महिलाओं ने दरवाजा धक्का देकर खोला। अंदर जाकर उन्होंने देखा तो पूनम चुन्नी का फंदा बनाकर पंखे से लटकी हुई थी। अस्पताल से आए कुछ कर्मचारियों ने उसे नीचे उतारा। जांच के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पिता रोहतक सुखपुरा चौक निवासी फुलकुवार ने बताया कि उसने हिंदू रीति रिवाज के साथ अपनी बेटी का विवाह शिमली रोहतक निवासी कर्ण सिंह के साथ किया था। लेकिन वह शादी के बाद ही उसकी बेटी को तंग करने लगा।

खबरें और भी हैं...