रिटायर्ड कर्मचारी संघ का चुनाव 26 को
महम | गोहाना रोड स्थित गिरौत्रा बैंक्वेट हॉल में रिटायर्ड कर्मचारी संघ की मीटिंग हुई। मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान रामकुमार सिवाच ने की। मीटिंग में यूपी के बनारस में हुए हादसे में मरने वालों को श्रद्धांजलि दी गई। ब्लॉक प्रधान उमेद सिंह ने बताया कि समिति का कार्यकाल पूरा होने के कारण रिटायर्ड कर्मचारी संघ का चुनाव 26 मई सुबह 9 बजे गिरौत्रा बैंक्वेट हाॅल में कराया जाएगा। जिसमें ब्लाॅक के सभी रिटायर्ड कर्मचारी भाग लेंगे।