पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ढाबे पर खाना खाते युवकों से मारपीट

ढाबे पर खाना खाते युवकों से मारपीट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम | महम से भिवानी रोड स्थित ढाबे पर खाना खाने आए युवकों पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। पुलिस ने घायलों की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। सीसर खास निवासी सोनू ने बताया कि वह अपने दोस्त राजेश के साथ किसी कार्य से चांग-भिवानी गए हुए थे। देरी होने की वजह से दोनों महम रोड पर स्थित एक ढाबे पर खाना खाने चले गए। तभी राजेश कुछ देर के लिए ढाबे से बाहर आ गया। काफी देर नहीं लौटने पर उन्होंने बाहर आकर देखा तो नवीन व संदीप सहित 3-4 अन्य व्यक्ति राजेश के साथ मारपीट कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...