शिविर में 45 ने किया रक्तदान
महम | गांव निंदाना की रविदास धर्मशाला में संत रविदास समिति व महम स्पोर्ट्स क्लब की ओर से सयुंक्त रूप से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर की अध्यक्षता क्लब के प्रधान जोगिंद्र गिरौत्रा ने की। इस दौरान 45 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर अनिल जांगड़ा, मुकेश सैनी, रोहताश सिंह, सन्नी, गुरदीप, अमन, सुरेंद्र, प्रदीप, सरपंच जसवंत, पूर्व सरपंच जयभगवान, सुरेश आदि मौजूद रहे।