महम के विकास को लेकर 11 बिंदुओं पर की चर्चा
डीजीपी एके ढुल ने लघु सचिवालय में खंड एवं जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर खंड स्तर पर विकास का खाका तैयार किया। उन्होंने खंड के विकास काे लेकर अधिकारियों के सामने 11 बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि दिसंबर 2017 में प्रदेश सरकार ने सरकारी योजनाओं को प्रभावी व कुशल कार्यान्वयन करवाने के लिए हिमाचल में चिंतन शिविर लगाया था। शिविर में प्रदेश में कार्यरत आईएस अधिकारियों को एक खंड गोद लेकर विकास कार्य करवाने की जिम्मेवारी दी गई है। आईपीएस डीजीपी एके ढुल ने महम गांव गोद लिया है। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला उपायुक्त अजय कुमार, हरीश शर्मा, एसडीएम दलबीर सिंह फोगाट, डीएसपी वीरेंद्र सांगवान, नायब तहसीलदार राजकुमार शर्मा, नवल किशोर, एसएमओ डाॅ. आरपी, खण्ड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र गौड़, खंड कृषि अधिकारी राजवीर सिवाच, प्रवक्ता महेश वर्मा मौजूद रहे।
डीजीपी एके ढुल ने महम ब्लॉक को लिया गोद, लघु सचिवालय में जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक
महम. लघु सचिवालय में महम के विकास को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डीजीपी एके ढुल।
अधिकारी का तबादला नहीं बनेगा बाधा
अधिकारी अपने चुने हुए खंड के विकास के लिए पांच दस पैरामीटर बना विकास कार्य का खाका तैयार कर सरकार के पास भेजेंगे। उस के बाद सरकार खंड के विकास के लिए अलग से बजट मुहैया करवाएगी। खंड चुनने के बाद अगर अधिकारी का तबादला किसी और विभाग में हो जाता है तो खंड बदलने की आवश्यकता नही होगी।
बैठक में इन
बिंदुओं पर मंथन
बाजारों में से अतिक्रमण हटाने के लिए कदम उठाने स्ट्रीट लाइटों का प्रबंध करने पब्लिक पार्कों में शौचालयों की निरंतर सफाई व अन्य शौचालय बनवाने पार्क में बैठने के लिए शेड पार्कों में छोटे बच्चों के खोलने के लिए स्लाइड लगाने कृषि विभाग की ओर से टपका सिंचाई प्रणाली अपनाने परंपरागत खेती छोड़कर मधु मक्खी पालन, मशरूम की खेती व मछली पालन करने पर जोर दिया गया।