7वीं की छात्रा को बहला फुसला कर भगाने का आरोप
महम | खंड के एक गांव की 7वीं कक्षा की छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। छात्रा के परिजनों ने यूपी के शैलेंद्र पर बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने लड़की की मां की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बेटी पास के गांव में सहेली के पास पढ़ने गई थी। काफी समय बीतने के बाद भी वह घर नहीं लौटी। उन्होंने अपने स्तर पर छात्रा की हर जगह तलाश की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।