पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सेवानिवृत अधिकारियों को दी विदाई

सेवानिवृत अधिकारियों को दी विदाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम | शिक्षा विभाग से रिटायर हुए 8 प्रिंसिपल व हेडमास्टर को एक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई पार्टी दी गई। कार्यक्रम में बीईईओ लाखनमाजरा संजीत गिल मुख्यातिथि रही जबकि लेक्चरार कर्मबीर सिंह ने मंच संचालन किया। जीएसएसएस स्कूल खरकड़ा से सावित्री रोहिल्ला, मोखरा से सुनील कुमारी, भराण से रिशीराम, निंदाना से दयामित्र, भैणी मातो से प्रेम कौर, गिरावड़ से विद्यावती, खरकड़ा से शारदा देवी व भैणी भैरो से श्रीदत अत्री कई साल विभिन्न स्कूलों में छात्रों को शिक्षा देने के बाद पिछले साल सेवानिवृत हो गए। ब्लॉक स्तर पर पिछले दो साल में रिटायर्ड हुए प्रिंसिपल व हेडमास्टर को बुलाया गया था।

खबरें और भी हैं...