- Hindi News
- National
- महम शुगर मिल में 24 कर्मियों ने फर्जी कागजों से ली नौकरी, गिर सकती है गाज
महम शुगर मिल में 24 कर्मियों ने फर्जी कागजों से ली नौकरी, गिर सकती है गाज
महम शुगर मिल में फर्जी प्रमाण पत्रों देकर लगभग 24 कर्मचारियों ने नौकरी पा ली है। ये सभी नौकरी कर रहे हैं। मिल अधिकारियों ने संदेह होने के बाद संबंधित बोर्ड से इसकी जानकारी जुटाई तो कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।
शुगर मिल एमडी निर्मल नागर का कहना है कि जांच में तकरीबन 24 कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। जांच अभी जारी है ऐसे कर्मचारियों की संख्या बढ़ सकती है। इन कर्मचारियों ने नौकरी प्राप्त करते समय फर्जी कागज जमा कराए थे। कर्मचारियों की ओर से जमा कागज का बोर्ड से प्राप्त जानकारी से मेल नहीं खा रहे है। एमडी ने बताया कि कर्मियों ने आठवीं, दसवीं व डिप्लोमा के कागजात फर्जी हो सकते हैं। मिल कर्मचारी यूनियन के पूर्व प्रधान महिपाल का कहना है कि मौजूदा समय में मिल में 695 कर्मचारी कार्यरत हैं। कई कर्मचारियों के कागजात चेक हो चुके हैं, जबकि कई की जांच जारी है। पूर्व प्रधान का कहना है कि सही से जांच हो तो 30 से 40 तक मिल कर्मचारियों पर गाज गिरना तय है। एमडी के अनुसार जांच में दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
सीएम विंडो में लगाई थी
शिकायत
महम शुगर मिल 1990 में शुरू हुई थी। उस दौरान 11 सौ कर्मचारियों को भर्ती की गई थी। कई साल पहले ऐसे ही फर्जी कागजातों के आधार पर मिल प्रबंधक ने कुछ युवकों को नौकरी से निकाल दिया था। मिल से निकाले गए युवकों में से एक ने इस फर्जीवाड़े की शिकायत मुख्यमंत्री विंडो पर दर्ज करा दी गई है। शिकायत मिलने के बाद महम शुगर मिल प्रबंधक ने मिल में कार्यरत सभी कर्मचारियों के दस्तावेजों की जांच के लिए संबंधित बोर्ड, स्कूल को पत्र प्रेषित कर दिया।
2 जमा 5 मुद्दे जन आंदोलन की चेतावनी
भास्कर न्यूज | रोहतक
नियम 134 ए के तहत होने वाले एसेसमेंट टेस्ट में 55 अंक की अनिवार्यता खत्म कर 33 फीसदी लागू किए जाने की मांग पर लगातार दूसरे साल सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अभिभावकों के साथ वादाखिलाफी की है। इससे आर्थिक रूप से कमजोर हजारों अभिभावकों में सीएम के प्रति रोष व्याप्त है।
सोमवार को झज्जर में सीएम आगमन पर दो जमा पांच मुद्दे जन आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल को गिरफ्तार करने की कार्रवाई यह दर्शाती है कि सरकार प्राइवेट स्कूल के संचालकों के साथ मिली हुई है। यह बात मंगलवार को संगठन के अध्यक्ष एडवोकेट सत्यवीर सिंह हुड्डा ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कही। उन्होंने सीएम मनोहर लाल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगली बार रोहतक आगमन पर संगठन की अगुवाई में अभिभावक उन्हें काले झंडे दिखाकर विरोध करेंगे। इसके लिए वे तैयार रहें। एडवोकेट सत्यवीर ने आगामी नगर निगम व विधानसभा चुनाव में भी उतरने का ऐलान किया है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि दिल्ली के चुनाव आयोग में दो जमा पांच मुद्दे जन पार्टी का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इलेक्शन कमीशन ने उनकी पार्टी को पीले रंग के झंडे पर स्कूल जाते भाई-बहन दिखाए जाने का चिह्न आवंटित किया गया है। पार्टी 10 सीटों पर परखे हुए ईमानदार जजों को चुनाव लड़ाएगी, जिनमें से हाईकोर्ट से सेवानिवृत्त पांच जज होंगे। चुनाव के दौरान महिलाओं व युवाओं का विशेष प्रतिनिधित्व रहेगा। वार्ता में जिला प्रधान एडवोकेट प्रवीण कुमार कलसन, कार्यालय सचिव अर्जुन सिंह प्रजापति आिद प्रमुख लोग मौजूद रहे।