पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मदीना में किसानों ने रोड पर डाला गेहूं, हिसार रोहतक मार्ग वन वे

मदीना में किसानों ने रोड पर डाला गेहूं, हिसार-रोहतक मार्ग वन वे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मदीना में सब परचेज सेंटर पर गेहूं की ज्यादा आवक होने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मदीना के किसानों ने मदीना गर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल से भराण रोड तक हाइवे के एक ओर गेहूं डालकर उसे बंद कर दिया। गांव से होकर गुजरने वाला हिसार-रोहतक मार्ग वन-वे हो गया। आढ़तियों का कहना है कि मंडी में गेहूं डालने की जगह सीमित है। आवक ज्यादा होने से किसानों को रोड पर गेहूं उतारना पड़ा। आढ़तियों ने बताया कि उठान न के बराबर है। ऐसे में किसान गेहूं लेकर आए तो उसे कहीं न कहीं तो उतारना ही पड़ेगा। मार्केट कमेटी सचिव राजबीर अहलावत ने बताया कि महम मंडी में खरीद एजेंसी हैफेड व वेयर हाउस की ओर से 90 हजार क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। गेहूं में नमी निर्धारित मापदंड के अनुसार पाई जा रही है। ऐसे में दो चार दिन के अंदर अधिक गेहूं खरीद होने की संभावना है। हैफेड ने गेहूं के बैग लगाने के लिए सैमाण चुंगी से आगे एक बंद पड़ी फैक्टरी को किराए पर लिया है। वहां 2 लाख गेहूं के बैग लगाए जाएंगे। मदीना में सब परचेज सेंटर है। मंडी प्लेटफार्म छोटा है। जगह की कमी है।

खबरें और भी हैं...