पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बलंभा स्कूल की 7 छात्राओं ने कुराश खेल में जीते पदक

बलंभा स्कूल की 7 छात्राओं ने कुराश खेल में जीते पदक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम | बलंभा स्कूल की 7 छात्राओं ने डीघल में आयोजित हरियाणा सब जूनियर कुराश खेल प्रतियोगिता में पदक हासिल किए। छात्रा आशा, राखी, अंजलि, नेहा, रेणु, ईशा व कोमल ने पदक जीते है। स्कूल पहुंचने पर विजेता छात्राओं को प्रिंसिपल शमशेर व अन्य स्टाफ की ओर से सम्मानित किया गया। स्कूल के डीपी पावेल कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 14 वर्ष तक की लड़कियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में प्रदेश की छात्राओं ने भाग लिया था। बीकेएन पब्लिक स्कूल में लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें तीसरी से बारहवीं कक्षा के छात्रों ने भाग लिया। स्कूल प्रवक्ता मीनाक्षी राठी ने बताया कि हिंदी लेखन में पूजा, भूमिका व सपना ने अपने-अपने वर्ग में पहला स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी लेखन में जिना, अंकित, व तानिया प्रथम रही। भूपेन्द्र व शिखा ने निर्णायक की भूमिका निभाई। प्राचार्य कमलेश दत व निदेशक सतीश ने विजेताओं को सम्मानित किया।

खबरें और भी हैं...