पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ट्रैक्टर बचाने के चक्कर में खेत में जिंदा जला मजदूर

ट्रैक्टर बचाने के चक्कर में खेत में जिंदा जला मजदूर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भैणी मातो गांव में 44000 वोल्टेज की लाइन में शॉट सर्किट होने से गेहूं और गन्ने की फसल में आग लग गई। आग लगने से गन्ने के खेत में काम रहे एक प्रवासी मजदूर की झुलसने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी के सहारणपुर जिले के खुर्शीद पुत्र जमील के रूप हुई है। हादसा खेत में आग और ट्रैक्टर को बचाने के चक्कर में हुआ। सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण ने मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश कुमार और फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने किसानों की सहायता से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई दिलशाद ने बताया कि वह उसका भाई व अन्य किसान धर्मबीर पुत्र निंगाहिया के खेत में काम कर रहे थे। बिजली की हाई वोल्टेज तार में शॉट सर्किट के कारण खेत में आग लग गई। उसका भाई खुर्शीद खेत में मालिक का खड़ा ट्रैक्‍टर बचाने के चक्कर में आग के बीच चला गया। उसने ट्रैक्टर चालू करके और खुद कूद गया। आग में कूदने से वह जल गया। ज्यादा झुलसने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मजदूर को ले जाते पुलिस व ग्रामीण।

गन्ना छीलने का करता

था काम

मृतक खुर्शीद के दो बच्चे तथा चार भाई और दो बहन हैं। वह भैणी मातो गांव में अपने साथियों के साथ गन्ना छीलने का काम करता था। वह मजदूरी करके परिवार का जीवन यापन करता था।

खबरें और भी हैं...