कर्मचारी अनाज मंडी में सफाई के बाद वहीं कूड़े में लगा रहे आग
महम. मंडी में हरे पेड़ के नीचे सफाई कर्मचारी कूड़े में आग लगाते हुए।
भास्कर न्यूज | महम
महम मंडी में सफाई करने के बाद कूड़े को आग लगाई जा रही है। जहां कूडा जलाया जा रहा है वहां हरे पेड़ खड़े हैं। आग से उठने वाली लपटों से पेड़ की हरी पतियां भी जल रही है। मंडी में कार्यरत लेबर, आढ़ती व मार्केट कमेटी पदाधिकारियों को मालूम होने के बाद भी वह सफाई कर्मचारियों को रोक नहीं रहे है। फसलों के फानों सहित व खुले में कूड़ा जलाने पर एनजीटी ने रोक लगा रखी है। मंडी में इस समय गेहूं की आवक, बारदाने से लबालब भरी पड़ी है। छोटी सी चिंगारी सुलगने पर कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इस बारे मार्केट कमेटी सचिव राजबीर अहलावत का कहना है कि इस तरह से आग लगाना नियमों के खिलाफ है। वे खुद मामले में संज्ञान लेकर इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाएंगे।