पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शार्ट सर्किट से भैणी मातो में ईंख व गेहूं में लगी आग

शार्ट सर्किट से भैणी मातो में ईंख व गेहूं में लगी आग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भैणी मातो गांव में बुधवार को शार्ट सर्किट से गेहूं व ईख के खेतों में आग लग गई। खेत में काम कर रहे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन वह असफल रहे। दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। भैणी मातो के धर्मबीर ने बताया कि आगजनी में लगभग एक एकड़ में ईख व गेहूं की फसल जल गई। वहीं खरकड़ा गांव में किसान बलवान व शुघड ने बताया कि उनकी तीन एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल भी शार्ट सर्किट की वजह से जल गई। बलंभा गांव के संजय ने बताया कि 3 एकड़ तथा 6 कनाल गेहूं के खेत में आग लग गई।

महम. फायर ब्रिगेड आग को बुझाते हुए।

खबरें और भी हैं...