पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ससुर-बहु से मारपीट का आरोप

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम | गांव फरमाणा खास में कई हथियार बंद व्यक्तियों ने आपसी कहासुनी के चलते घर में घुसकर ससुर-बहु के साथ मारपीट की। घायल व्यक्तियों की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। ईश्वर सिंह ने बताया कि वह अपने घर पर बैठा हुआ था। अचानक सुभाष अपने बेटों मोनू व बिट्टू के साथ आया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। मारपीट होते देख पुत्र वधु पूनम उसे बचाने दौड़ी तो उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। इसके उपरांत सुभाष के कई पारिवारिक सदस्य भी मारपीट करने आए और उनके साथ गाली गलौच की। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...