- Hindi News
- National
- भैणी महाराजपुर परीक्षा केंद्र पर गेट कीपर व पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने का आरोप
भैणी महाराजपुर परीक्षा केंद्र पर गेट कीपर व पुलिसकर्मियों से दुर्व्यवहार करने का आरोप
महम | नेशनल ओपन बोर्ड की परीक्षा के दौरान पहरावर के दीपक और राकेश पर केन्द्र के गेट कीपर से दुर्व्यवहार करने के आरोप है। परीक्षा गांव भैणी महाराजपुर के एक निजी स्कूल में चल रही थी। पुलिस ने आरोपी युवकों को पकड़कर कार्रवाई शुरू कर दी है। शिकायत में केंद्र अधीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि केंद्र पर परीक्षा के दौरान दो युवक चौकीदार से झगड़ा करके केन्द्र में घुस गए। उसके बाद गेट कीपर ने पुलिस कर्मियों को बुलाया तो युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया। लेकिन पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि दबोचे गए युवकों की पहचान राकेश व दीपक वासी पहरावर के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।