3.54 मीटर की लंबी कूद लगाकर रोहतास ने जीता गोल्ड मेडल
रोहतक | मैंगलोर में हुई नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महम ब्लॉक के गांव गोरावड़ के रोहतास बलहारा ने 3.54 मीटर की लांग जंप लगाकर गोल्ड मेडल जीता है। रोहतास ने बताया कि गांव में ही सुबह और शाम प्रैक्टिस करते हैं। इससे पहले इन्होंने लांग जंप, हाई जंप में गोल्ड मेडल और सौ मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीतने में सफलता हासिल की है।