महम | मदीना गिंधरान गांव में सरपंच ने कई जगहों से अवैध कब्जे हटवाएं। सरपंच प्रतिनिधि जगबीर का कहना है कि गली को इंटर लॉकिंग का बनाया जाना है। कुछ लोग अवैध कब्जा किए हुए थे जिन्हें तहसीलदार राजकुमार शर्मा व पुलिस की मौजूदगी में हटवाया गया। उन्होंने बताया कि इन लोगों को पहले चेतावनी दी जा चुकी थी लेकिन बार बार कहने के बाद भी इन्होंने कब्जा नहीं हटाया।