रोहतक | जिला परिषद चेयरमैन बलराज कुंडू ने गुरुवार को महम कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसमें उन किसानों को सहायता के लिए एजेंडा रखा गया जिनकी फसल आगजनी में खत्म हो गई। सभी किसानों को पांच हजार रुपए प्रति एकड़ की सहायता राशि दी जिप चेयरमैन देंगे। इसके लिए महम में 3 जून को पंजाबी धर्मशाला कार्यक्रम रखा गया है। बलराज कुंडू ने कहा कि कहा कि किसानों को सम्मान दिलाने के लिए और उनकी दयनीय स्थिति से उभारने के उद्देश्य के साथ किसान सम्मान समारोह का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा कार्यक्रम में चार ऐसे प्रगतिशील किसान, जो आधुनिक व जैविक खेती के सहारे अपनी एक पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। उनको भी इस कार्यक्रम में प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।