पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • टोल प्लाजा कर्मियों ने काटी किसान की पेयजल सप्लाई लाइन, एसडीएम को दी शिकायत

टोल प्लाजा कर्मियों ने काटी किसान की पेयजल सप्लाई लाइन, एसडीएम को दी शिकायत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम | मदीना टोल प्लाजा से कुछ दूरी पर खरकड़ा गांव के नजदीक खेतों में पानी देने के लिए बिछाई गई पाइप लाइन टोल कर्मियों ने उखाड़ दी। टोल अधिकारियों का कहना है कि खरकड़ा निवासी किसान कुलदीप अवैध रूप से हाइवे रोड के नीचे पाइप दबाकर उसे दूसरे किनारे पर ले जा रहा था। पाइप में लीकेज होने से रोड के बीच में गड्ढ़ा बन गया जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता था। किसान कुलदीप ने बताया कि उसने नया बाईपास रोड बनने से पहले ही रोड के नीचे से पाइप लाइन दबाई हुई है। वह नहर के साथ टयूबवेल लगाकर सड़क के दूसरी तरफ पाइप के माध्यम से अपने खेतों की सिंचाई कर रहा था। समय पर पानी आने से फसल सही उग रही थी। किसान ने बताया कि टोल कर्मियों द्वारा बगैर उसे कोई नोटिस दिए पाइप लाइन उखाड़ दी। अब उसके खेतों में पानी नहीं आएगा जिससे उसकी जमीन सूख जाएगी। उसने मामले में तहसीलदार व एसडीएम से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं...