महम | नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत चलने वाले 12 मोबाइल टावरों को बकाया फीस जमा कराने के लिए 15 दिन का नोटिस जारी किया है। यदि समयावधि में मोबाइल टावर कंपनी नगर पालिका में बकाया पैसे जमा नहीं कराती है तो उसके टावर सील किए जाएंगे। नगर पालिका बिल्डिंग इंस्पेक्टर विरेन्द्र हुड्डा का कहना है कि 2014 के बाद शहर में अनेक मोबाइल कंपनियों ने अवैध टावर स्थापित कर लिए।