महम | निंदाना के एक व्यक्ति ने गांव के ही तीन लोगों पर जबरदस्ती उसकी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायतकर्ता का कहना है कि यदि वह जमीन को लेकर उनसे बात करता है तो वह जान से मारने की धमकी देते है। ग्रामीण धीरेंद्र पुत्र खजान सिंह ने बताया कि उसका एक पुत्र थैलेसिमिया का रोगी है जिसका पिछले कई साल से रोहतक पीजीआई से इलाज चल रहा है। उसने बताया कि उक्त व्यक्तियों ने गांव में चकबंदी कर रहे अधिकारियों से मिलकर उसकी जमीन पर नाजायज रूप से कब्जा कर लिया।