पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दहेज मांगने के आरोप में पति समेत सात लोगों पर मामला दर्ज

दहेज मांगने के आरोप में पति समेत सात लोगों पर मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महम | गांव बहलबा वासी प्रवेश ने अपने पति सहित अन्य सात ससुरालजनों पर दहेज के लिए मारपीट करके घर से निकालने का आराेप लगाया है। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। गांव बोहर वासी युद्धराज सिंह की बेटी प्रवेश की शादी साल 2013 में बहलबा-महम वासी रवींद्र के साथ हुई। प्रवेश ने बताया कि परिजनों ने शादी में उचित दान दहेज दिया। समय के साथ मामला बढ़ गया और वह मायके लौट आई। परिजनों ने उसकी गृहस्थी बसाने का फिर से प्रयास किया। लेकिन धीरे धीरे सब प्रयास व्यर्थ हुए। पुलिस ने प्रवेश की शिकायत पर पति, ससुर, सास, देवर, चाची सास, ननद के खिलाफ केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...